अरोमा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल रुड़की में मनाई गई आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती, सभी को निरोग रखने की कामना की
रुड़की । अरोमा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मैं आज धनवंतरी जयंती आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना एवं हवन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत अरोमा कॉलेज के चेयरमैन डॉ विजय सैनी जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम में शरीर रचना विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गौरव शर्मा द्वारा आयुर्वेद का महत्व कविता के द्वारा बताया गया जिसका शीर्षक है “आयुर्वेद शाश्वत है अनादि है सनातन है आयुर्वेद है तो अपनापन है” कार्यक्रम में हॉस्पिटल एवं कॉलेज के डॉक्टर और कर्मचारी एवं निमा रुड़की के सदस्य उपस्थित रहे।



