किसानों पर अत्याचार कर रही हैं केंद्र सरकार, कृषि कानून बिल वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन, स्वागत कार्यक्रम में बोले भाकियू अंबावता जिलाध्यक्ष

रुड़की । शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता विधिक सेल उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष फरमान त्यागी के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के बीच काफी देर तक वार्ता के दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 19 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन अंबावता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल अंबावता रुड़की पहुंच रहे हैं। उनका जोरदार स्वागत होगा तथा आगे की रणनीति तय की जाएगी उसके बाद मोहम्मद शाह आलम ने बताया की जो भी टोल प्लाजा उत्तराखंड मुजफ्फरनगर सहारनपुर के अंतर्गत पढ़ते हैं उन पर अंबावता यूनियन धरना प्रदर्शन कर टोल फ्री कराने का कार्य करेगी तथा किसानों के हित में आगे की रणनीति तय की जाएगी उसके बाद आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में सभी किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किसानों की बातों को मनवाने का सरकार से आग्रह करेंगे। ना मानने पर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे तथा जो भी संयुक्त मोर्चा का निर्णय होगा उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट फरमान त्यागी, मोहम्मद शाह आलम, तारीख, मदन बाबू इंतजार अली फैमिली वह अन्य मुजफ्फरनगर के साथ ही मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *