सिविल लाइंस में तेजी के साथ नालों की सफाई कराई जा रही, सफाई कार्य का मेयर ने किया निरीक्षण, सफाई के कार्यों में जुटे हैं सफाई नायक

रुड़की । मेयर गौरव गोयल ने सिविल लाइन में किए जा रहे नाला सफाई कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा सफाई कार्य में तेजी लाने के आदेश देते हुए कहा कि बरसात ऋतु लगभग शुरू हो चुकी है और नालों की सफाई के कार्यों में गति नहीं लाई गई तो इससे क्षेत्र में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने सफाई नायक को निर्देश दिया कि नाला गैंग में लगे सफाई कर्मियों को कार्य में गति लाते हुए यह कार्य अति शीघ्र पूरा किया जाए व नालों से निकली हुई सीट को तुरंत उठा लिया जाए,ताकि इसके पड़े रहने से आने जाने वाले नागरिकों को कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *