महिला तेजेंद्र कौर ने मांगी इच्छा मृत्यु, राष्ट्रपति को भेजा पत्र, अखाड़े के बड़े संत के साथ प्रॉपर्टी डीलर और व्यापारी नेता पर लगाए गंभीर आरोप
हरिद्वार । खुद को ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर रसानंद की पत्नी बताने वाली महिला तेजेंद्र कौर ने एक अखाड़े के बड़े संत के साथ ही एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर और व्यापारी नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राष्ट्रपति और उत्तराखंड के राज्यपाल के साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांगी है। वहीं, सोमवार से देहरादून स्थित गांधी पार्क में अपने बच्चे के साथ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। इससे पहले भी वे कई बार इस तरह के आरोप संत पर लगा चुकी हैं।
शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए तेजेंद्र कौर ने कहा कि अखाड़े के बड़े पद पर बैठे एक संत महामंडलेश्वर रसानंद की संपत्तियों को अवैध रूप कब्जा कर से बेचते जा रहे हैं। तथ्यों के साथ शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। कहा कि सरकार उनकी सहायता करे अन्यथा वह इच्छा मृत्यु के लिए मजबूर होंगी।



