जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे सीएम धामी, श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की, बोले- गरीबों को सीधे मिल रहा हैं योजनाओं का लाभ, प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे

श्रीनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। वह शुक्रवार को श्रीनगर में रहे। यहां उनके स्वागत में जन आशीर्वाद रैली आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री ने श्रीनगर पंच पीपल से पांच किमी बाईपास मोटर मार्ग बनाने और सतपुली व सयुंसी में झील बनाने की घोषणा भी की। धामी ने कहा कि श्रीनगर में विद्युत लाइन भूमिगत की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से जीवीके हेलीपैड कोटेश्वर पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मुकेश सिंह कोली, विनोद कंडारी, आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिसके बाद जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंन कोटेश्वर से श्रीनगर तक करीब पांच किमी यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने बस अड्डा श्रीनगर में पार्किंग का शिलान्यास और विशलड पम्पिंग पेयजल योजना व ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार की अच्छी नीतियों से प्रभावित होकर सभी वर्ग के लोगों का रुझान भारतीय जनता पार्टी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है न ही उनकी राष्ट्र और जनहित की सोच है। विपक्ष मात्र विवादित मुद्दों को हवा देकर माहौल खराब करना चाहता है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संकट काल में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने दिन-रात जन सेवा की। संकट में फंसे परिवारों को सहायता प की। आज भी भाजपा संगठन कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा है कि सकारात्मक सोच के साथ भाजपा के पक्ष में और अच्छा माहौल बनाना है। उन्होंने कहा है कि धामी सरकार उत्तराखंड का तेजी से विकास करा रही है और सभी वर्ग के कल्याण के लिए अच्छी योजनाएं लागू कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड पर विशेष कृपा दृष्टि बनी हुई है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *