श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति ने संग्रह का कार्य 98 प्रतिशत पूर्ण किया, अभियान प्रमुख प्रदीप त्यागी ने बताया 5 फरवरी तक चलेगा अभियान, भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लोगों में उत्साह

रुड़की । श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह का कार्य 98 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। राम भक्तों की टोली द्वारा आज बजरंग बस्ती में द्वारिका अपार्टमेंट्स, शिवपुरम,गंगोत्रीकुंज व शास्त्रीनगर में घर घर जाकर धनराशि संग्रह की। अभियान प्रमुख प्रदीप त्यागी ने बताया कि रामभक्तों की टोली घर घर जाकर प्रत्येक हिंदू परिवार से अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि प्राप्त कर रही है। निधि संग्रह अभियान का 98 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अभी अभियान 5 फरवरी तक चलेगा ,जिसमें समस्त हिंदू परिवारों से संपर्क कर मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि एकत्र की जा रही हैं। सभी हिंदू परिवार अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतू पूरा सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान बजरंग बस्ती पालक सुभाष रतूड़ी,अभियान प्रमुख प्रदीप त्यागी, सहअभियान प्रमुख व पार्षद मांगेराम चौधरी, पार्षद सतीश शर्मा, पार्षद संजीव तोमर,हिसाब प्रमुख रामतीर्थ पांडे,अंशुल दिक्षित,मनोज कुमार,अवनीश मोदी,रामशंकर सिंह,मनीष श्रीवास्तव, हेमन्त ध्यानी, सुनील नेगी,बाबूराम चौहान, अरविन्द सेनी,मांगेराम प्रजापति, संजय त्यागी, जितेंद्र सैनी, दिनेश वर्मा, एकांश त्यागी, सुरेशसैनी, जितेन्द्र राणा सहित सभी बस्ती प्रमुख व उपप्रमुख उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *