भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध: राजीव शर्मा

शिवालिकनगर। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने 50 दिन 50 काम के 34 वें दिन फ्रेंड्स कॉलोनी वार्ड नंबर 7 में सड़क व नाली निर्माण कार्य पूजनोपरांत प्रारंभ कराया। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि टिहरी विस्थापित कॉलोनी के अंतर्गत अभी कुछ दिन पूर्व ही अनेक विकास कार्य पूरा होने पर उनका लोकार्पण किया गया और आज भी कालोनी में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया हैं और जो शेष सड़कें रह गयी हैं उनका कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द दिलाने का भाजपा सरकार का वायदा धरातल पर नजर आ रहा हैं।

राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में हमारा प्रयास है नगर पालिका का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे और इसी इच्छाशक्ति से हम पूरे नगर पालिका क्षेत्र में विकास के कार्य कर रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में साफ- सफाई, स्ट्रीट लाईट कार्य, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव आदि कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य हैं उन्हें तत्काल पूरा किया जा रहा ताकि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा,सभासद व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिना तोमर , युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, रितेश गौड़, गजेंद्र सिंह, प्रमोद डोभाल, गीता कुशवाहा, प्रीति गुप्ता, सोनिया अरोड़ा, सपना शर्मा, रंजीता झां, सलोनी ,पुष्पा पाल, रीता शर्मा, रेनू त्यागी, शर्मिला, सिद्धकी, शारदा, पूजा, सोहेल खान, सचिन शर्मा, संदीप, अंशु, अर्चना, महेंद्र गुप्ता , राजेश, कार्यकर्ता बंधु व अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *