ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मिथुन राशि वालों को आज कोर्ट के मामलों में सफलता मिलेगी, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज नौकरी में बड़ा लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी का सौदा करना आज नुकसानदायक होगा। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। मनोरंजन पर ज्यादा समय न लगाएं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। जीवनसाथी को कुछ उपहार दें साथ ही उसकी भावनाओं की कद्र करें। आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज बैंकिंग व आईटी से सम्बद्ध जातकों का प्रोमोशन संभाव है। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। काम के सिलसिले में आपके प्रयासों को सफलता हासिल होगी।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : जॉब में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। परिवार सहित यात्रा की योजना फलीभूत होगी। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सभी प्रकार की चुनौतियों को पार करते हुए आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। पैसों के मामलों में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साफ़गोई से अपनी बात कहने में घबराएं नहीं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ होगा। किसी पुराने मामले को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपको काम में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। लवमेट एक दूसरे को कुछ- उपहार दें, रिश्ते और मजबूत होंगे। आपके करियर को नई दिशा मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मां को कोई दिक्कत हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आपसी लड़ाई झगड़ा मन को खराब कर सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : व्यवसाय में प्रोग्रेस होगा। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। वाहन खरीदने का योग है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। किए गए अच्छे कामों की तारीफ हो सकती है। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति पर व्यय हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) :जॉब में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। आज किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में परिस्थितिया आपके पक्ष में लगती हैं। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : आर्थिक परेशानियों के कारण आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपकी उलझनें कम हो सकती है। आपको मेहनत का फल मिल सकता है। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज आप व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में सफल रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहेगा। प्यार में मिठास बनी रहेगी। प्रेम जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कभी आपको आपके प्रिय से प्रेम महसूस होगा और कभी उनसे झड़प भी हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज नौकरी में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। आज धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी सेहत से खुश रहेंगे। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करने के बाद ही कोई निर्णय लें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *