झबरेड़ा में जल्द खुलेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अपर सचिव स्वास्थ्य नमामि बंसल ने पीएचसी भक्तोवाली के उच्चीकरण को लेकर किया निरीक्षण
झबरेड़ा । विधायक वीरेंद्र जाती ने तथा अपर सचिव स्वास्थ्य नमामि बंसल के साथ पीएचसी भक्तोवाली के उच्चीकरण को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल्दी ही यहां सीएचसी के भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा।
झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने बताया कि झबरेड़ा तथा आसपास के इलाके में सीएचसी नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। डॉ. सादिक ने अपर सचिव स्वास्थ्य नमामि बंसल को बताया कि अस्पताल में फार्मासिस्ट तथा सफाई कर्मचारी नहीं है। इसके साथ ही लैब की व्यवस्था भी नहीं है। स्वास्थ्य सचिव ने इस मामले में जल्द कदम उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल के उच्चीकरण के लिए शासन से बजट पास कराकर भवन नाने का काम शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. बिदेश शुक्ला, डॉ. अशोक कुमार, कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग ऋषिकेश से सहायक अभियंता श्याम सिंह, अपर सहायक अभियंता नितिन सैनी उपस्थित रहे।





























