कांग्रेस का मिशन 2022 पूरा होगा, जिताऊ प्रत्याशी को दिया जाएगा विधानसभा का टिकट, कार्यकताओं की बैठक में बोले कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़

हरिद्वार । कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस का मिशन 2022 पूरा होगा। कहा कि पार्टी प्रत्याशियों के टिकट को लेकर अध्ययन कर रही है। सर्वे कराया जा रहा है। बेहतर प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। इस बार किसी को कोई शिकायत नहीं होगी। ऐसी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ जोर अजमाइश और भीड़ दिखाकर टिकट मांगने के जमाने चले गए। अब सिर्फ जमीन पर कार्य होगा। यह बात बेहड़ ने हरिद्वार में पार्टी संगठन की बैठक के बाद मीडिया से कहीं। मंगलवार को हरिद्वार और रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक गीत गोविंद बैक्वेंट हॉल में आयोजित की गई। बैठक में पहुंचे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बेहड़ ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बेहड़ ने कहा कि बूथ लेबल पर काम किया जा रहा है। कमियों को भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *