2024 में राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो कृषि कानून को फाड़कर गंगा में बहा देंगे, परिवर्तन यात्रा में बोले पूर्व सीएम हरीश रावत
देहरादून । कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा आज ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पहुंची। इस दौरना लोगों को प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने संबोधित किया। उत्तराखंड चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जनता परिवर्तन चाह रही है। परिवर्तन का प्रयास पूरे देश मे हो रहा है। सत्ता में आए लोग कांग्रेस का इतिहास मिटाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया तो 2024 में राहुल गांधी पीएम बनेंगे। पीएम बनने के बाद वह काले कृषि कानून को फाड़कर गंगा में फेंक देंगे। यह देश कांग्रेस ने बनाया है। रुद्रपुर की चहल पहल कांग्रेस की देन है। रावत ने कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल मे मजदूरों का ध्यान रखा। 50 हजार में घर देने का काम किया था। मलिन बस्तियों के विनियमित करने का काम किया। भाजपा पर तंज किया कि चार सालों में भी 10 लोगों को मालिकाना हक न दे सकी। भाजपा कांग्रेस के बनाये कानून को हटा नही सकती। भाजपा अध्यादेश लाने का कुचक्र रच रही है। बेहड़ से कहा कि वो उस कमेटी के सदस्य थे। आज जो डैम टिहरी, हीराकुंड डैम को बना पाया तो बताया। कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के बनाए कार्यों को बिगाड़ने का काम और संपत्तियों को बेचने का काम कर रहे हैं। रावत यहीं नहीं रुके उनका कहना था कि मंगल यान मनमोहन सिंह के समय बना था। अडानी और अम्बानी जैसे 10 हजार पूंजीपतियों को सहायता दे रही। मालामाल कर रही है। कोरोना काल मे 30 फीसद तक आमदनी आम आदमी की घटी। मोदी के दोस्त इस कोरोना काल मे मालामाल हुए। किसानों को बर्बाद करने पर भाजपा तूल गयी है। गरीबों और किसानों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी।



