रुड़की क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हैं कोरोना के मरीजों की संख्या, 23 मरीजों की पुष्टि, अशोक नगर में मिले सबसे अधिक पांच नए कोरोना के मरीज
रुड़की । रुड़की में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रुड़की, नारसन, खानपुर, भगवानपुर, लक्सर में 23 मरीजों की पुष्टि हुई है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि अशोक नगर में सबसे अधिक पांच नए कोरोना के मरीज मिले हैं। जबकि गुलमोहर अपार्टमेंट, आकाशदीप, सुभाष नगर, सैनिक कालोनी में भी मरीज मिले हैं। बताया कि मरीजों से सम्पर्क किया जा रहा है। यदि किसी के घर में होम आइसोलेट होने की सुविधा कोविड मानकों के अनुरुप है तो उसको घर में आइसोलेट किया जा रहा है। जबकि अन्य को हास्पिटल में आइसोलेट करने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है।


