अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने नए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, होली मिलन समारोह, त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की
भगवानपुर । भगवानपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार किया गया और होली मिलन समारोह कार्यक्रम की योजना बनाई गई। जून में त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम करा जाएगा उसकी योजना बनाई गई और कुछ नए कार्यकर्ताओं को नई नियुक्ति कराई। बैठक में रहे डॉक्टर राजा भैया सह विभाग संगठन मंत्री, संजय बजरंगी जिला कार्यकारी अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राज किशोर वर्मा, जिला मंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद संदीप सैनी जिला उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, अंकुश पंडित जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, सचिन विमान तहसील मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, आकाश शर्मा राष्ट्रीय बजरंग दल, रोहित पंडित तहसील उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, संजय धीमान आदि मौजूद रहे।


