मंगलौर: गन्ने के खेत में हो रही थी गौकशी, गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने मारा छापा, दो गिरफ्तार

मंगलौर । प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके दो साथी भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गोवंश संरक्षण स्क्वायड के प्रभारी उपनिरीक्षक शरद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गन्ने के खेत में प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की भनक लगने पर मौके से दो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से 250 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया।

एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपियों ने अपने नाम आस मोहम्मद उर्फ आशु तथा सलमान निवासी गांव नगला कुबडा थाना झबरेड़ा बताया। फरार साथियों के नाम साजिद उर्फ टोला तथा तस्लीम निवासी लाठरदेवा शेख थाना झबरेड़ा बताए हैं। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *