हरिद्वार: सौतेले पिता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार । कनखल क्षेत्र से पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर जैसे तैसे हिम्मत कर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और आपबीती घटना बयां की। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार शाम कनखल थाने पहुंची एक 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस के समक्ष आपबीती बयां की। किशोरी ने बताया कि उसका सौतेला पिता कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। विरोध करने पर हत्या कर देने की धमकी देता है। कनखल पुलिस ने आनन फानन में पीड़िता की शिकायत पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में लेकर उससे भी सख्ती से पूछताछ की। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि पेशे से दर्जी पिता मूल रूप से बागपत यूपी का रहने वाला है। पिछले चालीस वर्षों से यहां रह रहा है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद वर्ष 2014 में आरोपी ने मेरठ की रहने वाली महिला से दूसरी शादी कर ली। जिसकी पहले पति से एक बेटी थी। वह अपनी बेटी को अपने साथ ले आई थी। बताया कि आरोपी के पहली पत्नी से भी तीन बच्चें हैं और वह भी साथ ही रहते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी को जब भी मौका मिलता था, वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। मौजूदा पत्नी दिव्यांग है। उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं। पीड़िता पढ़ाई नहीं कर रही है। वह सिलाई सीख रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इधर, पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा रहे हैं, जिसके बाद उसे बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *