भाजपा की सदस्यता को एक अभियान के रूप में चलाने का लिया गया निर्णय, भगवानपुर नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में छ बूथों पर सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन

भगवानपुर । भगवानपुर नगर के छ बूथों पर सदस्यता अभियान को लेकर नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विशेष चर्चा की गई। साथ ही नगर मंडल से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर इस अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। सदस्यता कार्यक्रम को एक अभियान के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही नगर मंडल से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर इस अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस दिन पूरे देश में 75 लाख लोगों को पार्टी सदस्यता दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। कहा कि पार्टी की विचारधारा व डबल इंजन की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी भी जनता को देंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, सुरेंद्र वर्मा, अजय गोयल, अनुराग शर्मा, सुंमत गालव, अरुण प्रजापति, रोहित अग्रवाल, युंगाक राज अग्रवाल, भगवती प्रसाद, संजय गोयल, ऋषभ अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share