शांति और सद्भावना का संदेश देती है दीपावली, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ ही पूरे समाज में सभी का विकास हो यह शुभकामना
रुड़की । भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान अमित कुमार सैनी ने कहा कि प्रसन्नता और प्रकाश का यह भव्य त्योहार हमारे देश के प्रत्येक घर में खुशी, शांति और समृद्धि लाए। अमित कुमार सैनी ने लोगों से प्रदूषण मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दिवाली मनाने की अपील की है और साथ ही प्रकृति का सम्मान करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि त्योहार हमें मानवता की सेवा के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते हैं आइए। इस अवसर पर समाज के गरीबों, निराश्रितों और जरूरतमंद लोगों के लिए आशा और समृद्धि का दीपक बनने का संकल्प लें। जिस प्रकार एक दीपक अपना प्रकाश साझा करके कई दीपकों को रोशन करता है, उसी प्रकार हमारी खुशियों को साझा करता है।