माता सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के लिए महिलाओं के लिए विशेष रूप से पूरे देश में अलख जगाया और महिलाओं में क्रांति लाई: ममता राकेश, लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की ने मनाई सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि

रुड़की। महिलाओं को माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ाना होगा तभी समाज और राष्ट्र का चहुंमुखी विकास होगा उक्त उद्गार ममता राकेश विधायक ने बतौर मुख्य अतिथि लोकतांत्रिक जनमोर्चा द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला रुड़की में आयोजित माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर व्यक्त किए विधायक ममता राकेश ने कहा के माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्र की प्रथम महिला शिक्षिका है जिन्होंने सन 1848 से लेकर 1952 तक 18 विद्यालयों की स्थापना की थी उन्होंने महिलाओं के शोषण पुनर्विवाह बाल हत्या रोकने के लिए आंदोलन चलाकर महिलाओं को शिक्षा देकर प्रेरित किया था कार्यक्रम में विधायक ममता राकेश ने सरकार से फूले दंपत्ति को भारत रत्न देने की मांग की समारोह में लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने थामस कलाक्सन की जीवनी से प्रेरणा लेकर अछूत बस्तियों में घर-घर जाकर महिलाओं को पढ़ाया जबकि उस समय पढ़ाई को समाज दरों माना जाता था उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति से महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के इतिहास से प्रेरणा लेकर आगे आने का आह्वान किया समारोह में मोर्चा के संरक्षक एवं बार काउंसिल उत्तराखंड के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता राहत अली ने कहा कि सावित्रीबाई फुले से ही फातिमा शेख ने शिक्षा प्राप्त करके 19वीं शताब्दी की प्रथम मुस्लिम अध्यापिका बनने का गौरव पाया था उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं की समानता जाति रंगभेद शिक्षा के लिए लड़ी उनकी लड़ाई के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता समारोह को महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता सैनी एडवोकेट समाजसेविका शाहिद शेख जिला पंचायत सदस्य सतना बाल्मीकि प्रदेश सचिव इंटक ममता पूरी प्रियंका माहेश्वरी एडवोकेट निशा सैनी प्रतिभा सैनी नेता राजकुमार सैनी आशीष सैनी कर्म सिंह सैनी हर पाल आर्य साहित्यकार एसके सैनी चेतन दास आदि ने संबोधित किया समारोह का सफल संचालन सचिव कुमार सैनी ने किया समारोह की समाप्ति से पूर्व अंजुम रोड जिला पंचायत सदस्य सपना बाल्मीकि समाज सेविका शाहिद आशीष मुद्रिका वर्मा सरिता धीमान निधि राणा मेहरून्निसा रेनू कश्यप सुमन चंचल नीलू गुप्ता संगीता दमन प्रियंका सुषमा प्रजापति ममता त्यागी एडवोकेट राजेश वर्मा दिनेश धीमान आदि को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया अंत में मोर्चा अध्यक्ष आज सरिता सैनी एडवोकेट ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *