रुड़की में कांग्रेसियों ने सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर प्रदर्शन किया, बोले-भाजपा सरकार जनता के हितों के खिलाफ फैसले ले रही

रुड़की । गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हितों के खिलाफ फैसले ले रही है।

महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने चंद्रशेखर चौक पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि रसोई गैस के दाम 1100 रुपये के पार पहुंच गए हैं। पहले से ही गैस की बढ़ी कीमतों से आम आदमी परेशान था। होली से पहले यह बढ़ोतरी की गई है। सरकार जनहित के फैसले लेने के बजाय जनता के हितों के खिलाफ काम कर रही है। केंद्र सरकार रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है तो राज्य सरकार बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। आम आदमी की आमदनी महंगाई के हिसाब से नहीं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गैस के बढ़े हुए दाम को वापस लिया जाना चाहिए। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि महिलाओं के लिए रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *