गौशाला,पशु चिकित्सालय, डिस्पेंसरी, कांजी हाउस पर चला डेंगू जागरुकता अभियान

रुड़की । जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार नगर निगम रुड़की के सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार के नेतृत्व में डेंगू हंटर्स टीम द्वारा गौशाला,पशु चिकित्सालय, डिस्पेंसरी, कांजी हाउस व उनके वाहन और परिसंपत्तियों में डेंगू का लारवा ढूंढा गया साथ ही डेंगू जागरूकता अभियान भी चलाया गया।टीम द्वारा आज 40 स्थानों पर विजिट किया गया,जिनमें से 2 स्थानों पर डेंगू का लारवा पाया गया,जिसको निगम की टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया। मेडिकल स्वामियों को टीम द्वारा डेंगू से बचाव के तरीके समझाए गए,जैसे कि टायर्स में पानी को एकत्र ना होने दें, बिल्डिंगों की छतों पर पानी एकत्र ना होने दे,गमलों का पानी साप्ताहिक तौर पर बदलने आदि।डेंगू से बचने का एकमात्र उपाय सतर्कता है।सतर्क रहें,आसपास पानी को एकत्र ना होने दें और अपने व अपने परिवार की रक्षा डेंगू से करें।नगर निगम की टीम में सूर्या मोहन, विशाल, अभिनव, शादाब, अर्पित, मुकेश, कपिल, राहुल, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *