हरिद्वार में देवभूमि शूटिंग अकेडमी का शुभारम्भ, एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज ने फीता काटकर किया उद्घाटन, बोले-अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर चमकने के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे हरिद्वार के बच्चे

हरिद्वार । हरिद्वार में देवभूमि शूटिंग अकेडमी का शुभारम्भ हुआ। एस.एस.पी हरिद्वार सेंथिल अवूदाई कृष्णराज एस द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होकर रानीपुर मोड़ स्थित बेसमेंट रॉयल प्लाजा काम्प्लेक्स में देवभूमि शूटिंग ट्रेनिंग अकेडमी का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एस.एस.पी. द्वारा रिब्बन काट कर किया गया तथा एकेडमी में लक्ष्य पर निशाना भी लगाया। इस दौरान एसपी रेलवे डॉ0 मंजूनाथ टी. सी. एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर एस.एस.पी ने देवभूमि शूटिंग अकेडमी के प्रबंधक कोच योगेन्द्र यादव की प्रशंसा करते हुए अकैडमी को प्रतिभाशाली बच्चो को सही प्लेटफार्म बताया |अकेडमी के माध्यम से बच्चो को जनपद के अन्दर ही शूटिंग अभ्यास हेतु उचित मार्गदर्शन मिल पाएगा। हरिद्वार के बच्चे अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर चमकने के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *