धीरेंद्र कोषाध्यक्ष और शिवकुमार उपाध्यक्ष बने, सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्यागी ने घोषित की कार्यकारणी

रुड़की । त्यागी विकास एवं कल्याण सभा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संरक्षक, पदाधिकारी और विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। पत्रकार वार्ता में त्यागी विकास एवं कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्यागी और महामंत्री प्रतोष त्यागी ने बताया कि कार्यकारिणी में संरक्षक मामचंद त्यागी, जेडी त्यागी, सत्यपाल त्यागी, राजकुमार त्यागी, राजपाल त्यागी, अरुण त्यागी, धर्मपाल त्यागी, बाबूराम त्यागी, डॉ. त्रिलोक चंद त्यागी, डॉ. गजेंद्र त्यागी, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र त्यागी, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार त्यागी, पवन कुमार त्यागी, नरेश त्यागी, विकास त्यागी, अशोक मुनि, डॉ. योगेश त्यागी, संयुक्त मंत्री एसपी त्यागी, लोकेन्द्र त्यागी, योगेश त्यागी, मुनेश प्रधान, संजय त्यागी को बनाया गया। सदस्य नीरज त्यागी, मनोज त्यागी, ब्रजमोहन त्यागी, अवनीश त्यागी, कामेश त्यागी, संजय त्यागी, धर्मपाल त्यागी, अमरीश त्यागी, विपिन त्यागी, कुशलपाल त्यागी, गुरुदत्त त्यागी, महीपाल त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, सतीश त्यागी, मीडिया प्रभारी मनोज त्यागी, प्रणव त्यागी, ऑडिटर अनिल त्यागी, सतीश त्यागी, विशेष आमंत्रित सदस्यों में नवीन त्यागी, श्याम त्यागी, देवदत्त त्यागी, तरुण त्यागी आदि के नाम की घोषणा की गई। कार्यकारिणी घोषित होने के बाद सभी नियुक्त सदस्यों और पदाधिकारियों को समाज के लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां संभालने वाले लोगों ने भी समाज को आश्वस्त किया है कि वह समाज की उन्नति के लिए काम करेंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *