भाजपा सरकार लोगों को गुमराह कर देश को बांटने का काम कर रही: दीपिका पांडे, कांग्रेस सह प्रभारी ने की आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

हरिद्वार । कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडे और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ गुरुवार को भूपतवाला स्थित राधा कृष्ण धाम पहुंचे। जहां पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी से आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने उनका स्वागत किया। सह प्रभारी दीपिका पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को गुमराह कर देश को बांटने का काम कर रही है। सरकारी उद्योगों का निजीकरण तेजी के साथ किया जा रहा है जो कि देश हित में नहीं है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार की तानाशाही के कारण आज पूरा भारत भुखमरी की कगार पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस की रीती-नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुख्य मुद्दों को हल करने में भाजपा सरकार विफल रही है। वर्तमान में पूरा देश कांग्रेस की ओर देख रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कृषि प्रधान देश में किसानों की अनदेखी की जा रही है। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते देश का किसान लगातार कर्ज के तले डूबा जा रहा है। स्वागत करने वालों में अरविंद शर्मा, विवेक भूषण, सुभाष माहेश्वरी, विकास चंद्रा, अमन गौड़, आकाश भाटी, नितिन यादव, अनुज गर्ग, मनीष कर्णवाल, थानेश्वर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *