इनरव्हील क्लब रुड़की ने साक्षरता दिवस पर बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की, अध्यक्ष सोनिया चंदानी ने कहा शिक्षा पर सभी का अधिकार

रुड़की । आज इनरव्हील क्लब रुड़की द्वारा साक्षरता दिवस मनाया गया। जिसमें क्लब द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की गई। जिसमें बच्चों को बताया गया कि शिक्षा के बिना किसी कार्यक्रम का नियोजन सम्भव नही है। शिक्षा हमारे जीवन का आवश्यक अंग है। एक व्यक्ति का शिक्षित होना उसके स्वंय का विकास है, वहीं एक बालिका शिक्षित होकर होकर सारे घर को संवार सकती है । जब देश का हर नागरिक साझर हां तभी देश की तरक्की हो सकेगी। साक्षरता दिवस पर सामाजिक दरी पालन करते हुए अध्यक्ष सोनिया चंदानी, डा. अमिता श्रीवास्तव , संगीता पुरुथी, रत्ना चंदानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *