रुड़की नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स को किया जा रहा है ऑनलाइन

रुड़की । नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा बताया गया कि नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स को ऑनलाइन किए जाने के लिए डाटा वेरिफिकेशन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जा चुका है। इस कार्य में टैक्स धारकों के फोन नंबर, एड्रेस तथा अन्य सूचनाओं को ऑनलाइन सत्यापित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस कार्य के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम में 8 कंप्यूटर सिस्टम मैं एक साथ डाटा वेरिफिकेशन एंड डाटा एंट्री का कार्य किया जा रहा है। जिससे यह कार्य तेजी से पूर्ण किया जा सके। इस कार्य में दो से तीन माह का समय लगने की संभावनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *