जिला पंचायत सदस्य संजना चौहान ने महिलाओं संग करौंदी गांव में मांगे भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए वोट, कहा-भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला विशेष सम्मान

 

भगवानपुर । किशनपुर जमालपुर जिला पंचायत सीट से सदस्य संजना चौहान ने महिलाओं के साथ करौंदी गांव में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने डोर-टू-डोर जाकर भाजपा की रीति नीति से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को विशेष सम्मान मिला है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के हर महिला को भाजपा के पक्ष में मतदान करना है। वर्तमान समय में विपक्ष के पास कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश का तेजी के साथ विकास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ी है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रुबी सैनी, महामंत्री शैली, मंडल उपाध्यक्ष पिंकी सैनी, मंदाकिनी चौहान, प्रीतिका चौहान, रेखा चौहान आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *