दिव्यांगता अभिशाप नहीं, भगवान ने उन्हें स्पेशल बनाकर दिव्य शक्ति दी: ममता राकेश, समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों को निःशुल्क व्हील चेयर वितरित की
भगवानपुर । भगवानपुर में समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों को निःशुल्क व्हील चेयर वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि ममता राकेश रहीं। उन्होंने दिव्यांगों को व्हील चेयर वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। भगवान ने उन्हें स्पेशल बनाकर दिव्य शक्ति दी है। जिसके कारण सामान्य लोगों की अपेक्षा दिव्यांगों का हौंसला बुलंद है। हमें उनकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। जिसमें विभागीय अधिकारी व प्रदेश सचिव अभिषेक राकेश, अमित कुमार, राजेन्द्र सिंह, साहब, मदन गोपाल, इमरान, नौशाद, मुकेश सैनी आदि लोग मौजूद रहे ।


