कुंभ की दिव्यता-भव्यता केवल कागजों में, कुंभ को सीमित करके करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया डबल इंजन सरकार ने: आप

हरिद्वार । आप से जंगपुरा से विधायक और केंद्रीय पर्वेक्षक प्रवीण कुमार ने कहा है कि कुंभ की दिव्यता और भव्यता केवल कागजों में ही है। डबल इंजन सरकार ने कुंभ को सीमित करके करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।
शनिवार को आम आदमी पार्टी के जोनल कार्यालय में विधायक ने कहा कि कुंभ के निर्माण कार्यों का अभी तक पूरा न होना सरकार की हिन्दू विरोधी सोच को दर्शाता है। पिछले 4 सालों में प्रदेश पूरी तरह बदहाल हो चुका है। आज हर वर्ग पीड़ित है। बातें कम काम ज्यादा का नारा देने वाले मुख्यमंत्री को स्वयं उनके केंद्रीय नेतृत्व ने अस्वीकार कर दिया। आज बीजेपी अपने 4 साल की उपलब्धि को बताना छोड़कर अपना मुख्यमंत्री बदलने में लगी है। आप नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से कुछ नहीं होने वाला। आज प्रदेश की जनता 4 साल का हिसाब मांग रही है। कहा कि पहले शाही स्नान में पार्किंग स्थल न होने से श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, प्रदेश सहसचिव मनोज द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी, अनिल सती, नवीन मारया, नवीन कौशिक, महक सिंह सैनी, अर्जुन सिंह, पवन कुमार, गीता देवी, राकेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *