डीएनवी ने उषा ब्रेको को दिया माय केयर सर्टिफिकेशन, जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, कहा यह सार्टीफिकेट लोगों में जगाएगा विश्वास

हरिद्वार । जिलाधिकारी सी रविशंकर ने शनिवार को उषा ब्रेको लिमिटेड चंडी देवी उड़न खटोला को डीएनवी द्वारा माय केयर सर्टिफिकेशन दिये जाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कंपनी के रीजनल हेड मनोज डोभाल ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुये कंपनी ने डीएनवी नीदरलैण्ड से कोविड का रिस्क एसेसमेंट कराया था। जिसने कोविड-19 के सारे प्रोटोकाल का निरीक्षण करने के पश्चात माय केयर सार्टीफिकेट जारी किया। उन्होंने बताया कि चण्डीदेवी उड़न खटोला परिसर में कोविड-19 के सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है। उड़न खटोला रोपवे स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षित पर्यावरण के लिये प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी सी रविशकर ने कहा कि यह सार्टीफिकेट लोगों में विश्वास जगायेगा। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटन से जुड़ी हुई संस्थायें आदि इस तरह से कोविड-19 के मानकों का पालन अपने परिसर में करते हैं और सुरक्षा का प्रमाण प्राप्त करते हैं तो इससे ऐसे स्थलों में आने के लिये पर्यटक व अन्य लोगों का अन्दर से विश्वास दृढ़ होगा। जिलाधिकारी ने पर्यावरण की बेहतरी के लिये चण्डीदेवी परिसर में नीम के पौधे का रोपण भी किया। बाद में चण्डीदेवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान महंत प्रेम दास, महंत रोहित गिरी, महंत सतीश गिरी, अजय करासी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *