वैक्सीनेशन कराने में देरी न की जाए: रीता सैनी

भगवानपुर। निवर्तमान प्रधान रीता सैनी इब्राहिमपुर मसाही द्वारा रविदास मन्दिर मसाही कला के प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ साथ उनका वैक्सीनेशन कराया गया। निवर्तमान प्रधान रीता सैनी ने कहा है कि जागरूक और सावधान रहकर ही कोरोना महामारी से बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कराने में कोई भी देरी ना करे। जागरूक नागरिक आम ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य के तीरथ सरकार सभी लोगों को वैक्सीनेशन कराने के प्रयास में लगी है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को सैनिटाइज करा दिया गया है। इब्राहिमपुर मसाही, इनायतपुर हलजौरा, बेलकी के ग्रामीणों ने वैक्सीनेशन कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *