भाजपा कार्यकर्ता सभी क्षेत्रों में वितरित कर रहे हैं किट: राजबाला सैनी

कलियर । पिरान कलियर मंडल के ग्राम हकीमपुर तुर्रा मे पप्पन कश्यप और दरियापुर में प्रधान धूलीसिंह रोड के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान सैनी व भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजबाला सैनी द्वारा आयुर्वेदिक आयुष किट का वितरण किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रधान राजबाला सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता आयुष किट वितरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की तीरथ सरकार के अच्छे प्रबंधन से ही कोरोना संक्रमण कम हुआ है। उन्होंने सेवा कार्य में जुटे सभी कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों की सराहना की। भाजपा नेता जय भगवान सैनी ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सचिन सैनी, मण्डल उपाध्यक्ष अमित सैनी, महामंत्री अर्जुन कश्यप , बूथ अध्यक्ष विपिन सैनी, संदीप सैनी, अनिल सैनी जी, राजू सैनी व दरियापुर में धूलीसिह रोड, काशीराम रोड, समय सिंह रोड , भूषण ,सुनील आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *