समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग, सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सीएम से मिलेंगे गुप्ता
झबरेड़ा । झबरेड़ा निवासी एवं समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता को कुछ अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी हैं। उन्होंने झबरेड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को झबरेड़ा में डाॅ अमन गुप्ता ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि शुक्रवार देर रात को उनके आवास पर आकर कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि अमन गुप्ता उस वक़्त वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने झबरेड़ा के एक दुकानदार पर भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार एसएसपी और डीजीपी अशोक कुमार से मिलकर कार्रवाई और परिवार वालों को सुरक्षा देने की मांग करेंगे। अगर मामले को गंभीरता से नहीं लिया जाता तो वह सीएम से मिलेंगे। डाॅ अमन गुप्ता ने कहा कि समाजसेवी के रुप में बढ़ती लोकप्रियता कुछ तत्वों को हजम नहीं दे रही है। इसलिए वह षड्यंत्र रच रहे हैं व छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।





























