भाजपा नेता डॉ. विजय सैनी ने लक्सर विधानसभा से की दावेदारी, कई गांवों का किया दौरा, आमजन को बीजेपी की रीति-नीति से कराया अवगत
रुड़की । भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विजय सैनी ने लक्सर विधानसभा से दावेदारी पेश की है। शुक्रवार को उन्होंने लक्सर विधानसभा के दर्जनों गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराया। कहा कि पार्टी ने अगर मौका दिया तो वह लक्सर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही विकास के पथ पर ग्रामीण अंचल को ले जाया जाता है। केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में धामी सरकार तेजी के साथ विकास कार्य कर रही है। उन विकास कार्यों को लेकर ही हम क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लक्सर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उन्होंने दावेदारी की है। कहा कि वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं उसके लिए वह गौरव महसूस करते हैं। इस मौके पर रकम पाल सैनी, कृष्ण पाल चौहान, डाक्टर पवन, यशवीर सिंह, सुनील चौहान, सर्वेश मोहन सिंह चमन सिंह संजय सतीश साहू प्रमोद विक्रम रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।



