उत्तराखंड के बागेश्वर में डोली धरती, 3.6 तीव्रता का भूकंप
बागेश्वर । बागेश्वर जिले में भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने पुष्टि की है कि भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है।
झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन अधिकारी सुयाल के अनुसार, केंद्र जमीन के भीतर 10 किमी की गहराई पर था। फिलहाल कपकोट और आसपास के उच्च हिमालयी क्षेत्रों से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।


