रोजाना खाएं 1 सीजनल शरीफा, कभी कैल्शियम की गोली नहीं खानी पड़ेगी, जानिए आयुर्वेदिक योगगुरु बाबा रामदेव से इसके फायदे

शरीफा तासीर में ठंडा एक ऐसा फल है जिसका सेवन करने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। इस फल की जड़,पत्ते और छाल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इस गूदेदार फल का सेवन करने से बॉडी को एनर्जी मिलती है और मसल्स की कमजोरी दूर होती है। शरीफा में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन A, थायमिन , राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन B6, विटामिन B12 और विटामिन C3 होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है।

आयुर्वेदिक योग गुरू बाबा रामदेव के मुताबिक शरीफा यानि सीताफल का सेवन अगर रोजाना सुबह किया जाए तो कई बीमारियों का एक साथ उपचार किया जा सकता है। बाबा रामदेव के मुताबिक आम को फलों का राजा कहा जाता है लेकिन सीताफल के आगे आम की कोई औकात नहीं है। स्वास्थ्य का मूल मंत्र है सीताफल। इस फल को खाने से हड्डियां मजबूत होंगी। कैल्शियम से भरपूर सीताफल का सेवन करने से हड्डियां फौलाद की तरह मजबूत हो जाती है और कभी भी कैल्शियम की गोली खाने की नौबत नहीं आती। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि शरीफा खाने के सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

लिकोरिया का इलाज करता है सीताफल

लिकोरिया की परेशानी अक्सर महिलाओं को परेशान करती है। लिकोरिया की बीमारी में महिलाओं की वजाइना से सफ़ेद, पीला या हल्का नीला या लाल रंग का चिपचिपा तरल पदार्थ रिलीज होता है। लम्बे समय तक ये परेशानी रहे तो फर्टिलिटी को भी प्रभावित कर सकती है। लिकोरिया से परेशान महिलाएं रोज़ाना सीताफल का सेवन करें जल्द ही इस बीमारी से निजात मिलेगी।

नकसीर का इलाज करता है

अगर किसी को नाक से खून आने की बीमारी है जिसे नकसीर फूटना कहते हैं वो शरीफा का सेवन करें। शरीफा का सेवन करने से नकसीर की बीमारी का उपचार होता है। ठंडी तासीर का शरीफा दिमाग को शांत करता है और बॉडी की गर्मी को दूर करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है ये फल

विटामिन से भरपूर ये फल आंखों की रोशनी बढ़ाता है। विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर शरीफा आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता हैं। जिन लोगों की आंखें कमजोर है वो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इस सीताफल का सेवन करें।

पाचन को करता है दुरुस्त

गुदेदार स्वाद में मीठा ये फल फाइबर से भरपूर होता है। इस फल में कॉपर और डाइटरी फाइबर मौजूद होता है जो पाचन को दुरुस्त करता है। शरीफा का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम अपच से राहत दिलाता है और कब्ज का इलाज करता है। जिन लोगों का पाचन खराब रहता है वो रोजाना इस फल का सेवन करें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *