समाज को शून्य से शिखर तक का लक्ष्य हासिल करने का सर्वोत्तम माध्यम है शिक्षा: सुशील त्यागी

रुड़की । किसी भी समाज को शून्य से शिखर तक का लक्ष्य हासिल करने का सर्वोत्तम माध्यम है शिक्षा। शिक्षित समाज ही राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका अदा कर सकता है। उक्त विचार त्यागी एवं विकास कल्याण सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्यागी ने बेहडकी सैदाबाद में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए कही। सुशील त्यागी ने कहा कि त्यागी सभा उत्तराखंड के द्वारा कोविड-1 व कोविड-2 में समाज के लोगों की चाहे स्वास्थ्य के रूप में हो या आर्थिक रूप से हो, मदद की गई। बैठक में वित्तीय अनुशासनहीनता के विषय में त्यागी विकास एवं कल्याण सभा उतराखण्ड के पूर्व प्रदेश महामंत्री महिपाल सिंह त्यागी निवासी हरिद्वार को सभा द्वारा सर्वसम्मति से आजीवन सदस्य निरस्त करते हुए समिति ने निर्णय लिया की भविष्य में महिपाल सिंह त्यागी हरिद्वार त्यागी विकास एवं कल्याण सभा का मेंबर अथवा पदाधिकारी नहीं बन सकते। ऐसा प्रस्ताव सर्वसम्मति पास करते हुऐ सभा ने महिपाल सिंह त्यागी को आजीवन सभा से बर्खास्त किया। त्यागी विकास एवं कल्याण सभा की प्रदेश कार्यसमिति में नवनियुक्त मंडी परिषद रुड़की के अध्यक्ष बृजेश त्यागी को भी स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश महामंत्री परतोष त्यागी ने समिति के कार्यों से अवगत कराया। प्रदेश कोषाध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी ने सभा के वित्तीय कोष की जानकारी से अवगत कराया। सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन त्यागी ने समाज में नशे के प्रति युवाओं को जागरूक करने एवं गोष्ठी करने का सुझाव प्रस्तुत करते हुए इसके लिए समाज को वृद्ध रूप से जागरूक अभियान चलाना चाहिए व समाज को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए जन जागरण करने का सुझाव दिया। बैठक में सर्वसम्मति से 5 प्रस्ताव पास करते हुए अध्यक्ष द्वारा सभा का समापन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्यागी एवं संचालन प्रदेश महामंत्री परतोष त्यागी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक मामचंद त्यागी, सत्यपाल त्यागी, अरुण त्यागी, धर्मपाल त्यागी, गुरुदत्त त्यागी, मंडी समिति के अध्यक्ष बृजेश त्यागी, बृजमोहन त्यागी, अंकुल त्यागी, नीरज त्यागी, योगेश त्यागी, निरंकार त्यागी, सुनील त्यागी, विनय त्यागी, राजपाल त्यागी, मेहर चंद त्यागी, सुभाष त्यागी, प्रदीप त्यागी, विकास त्यागी, मांगेराम त्यागी, देवेंद्र त्यागी, बालेंद्र त्यागी, डॉ. राकेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *