हरकी पैड़ी पर हुड़दंग में युवती समेत आठ गिरफ्तार, शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया, ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस ने कार्रवाई की गई

हरिद्वार । हरकी पैड़ी पर हुड़दंग करने पर आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। डीजीपी अशोक कुमार की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार यात्रियों में एक युवती भी शामिल है। वहीं, गंगा घाटों पर गंदगी करने वाले 12 तीर्थ यात्रियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। हरकी पैड़ी पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को महिला समेत आठ यात्रियों को पकड़ा है। पूछताछ में पर्यटकों ने अपने नाम विक्रम पुत्र रमेश निवासी हिसार हरियाणा, राजू पुत्र कैलाश शर्मा निवासी पुरानी दिल्ली, प्रवीण कुमार पुत्र एचडी श्रीवास्तव निवासी द्वारका दिल्ली, सतीश शर्मा पुत्र शिशुपाल निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, अमित शर्मा पुत्र बीएन शर्मा निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, हीरालाल पुत्र आसाराम निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश, सोनू पुत्र मोतीराम निवासी पानीपत हरियाणा, मंजू पुत्री मोर सिंह निवासी हर्ष विहार दिल्ली बताया है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि हरकी पैड़ी की धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *