रुड़की नगर निगम के कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि, नगर निगम को किया गया सील, कार्यालय को कराया जाएगा सैनिटाइज
रुड़की । नगर निगम कार्यालय में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमण पाए जाने के पश्चात नगर निगम को एहतियात के तौर पर आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि निगम में लगातार लोगों की आवाजाही होने से कर्मचारी कोरोनावायरस हो सकते हैं। फिलहाल नगर निगम को बंद कर दिया गया है।नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि निगम के कर्मचारी के कोरोनावायरस पर कल राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस एवं चिकित्सकों की टीम के द्वारा नगर निगम के सभी कर्मचारियों का किया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट के अनुसार नगर निगम रुड़की के कार्यालय प्रवेश द्वार पर फेस मास्क मशीन एवं सेनीटाइज मशीन भी लगाई गई है एवं पूरे नगर निगम को सैनिटाइजर किया जा रहा है।





























