कलियर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, आरोपी घायल बदमाश के खिलाफ गौ तस्करी के कई मुकदमे दर्ज
कलियर । पिरान कलियर इलाके में मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंर हुआ है। बदमाशों की ओर से फायर झोंकने पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस एनकाउंटर में मौके का फायदा उठाकर दो बदमाश फरार हो गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुड़की के पिरान कलियर थाना के अतंर्गत पुलिस और गौ तस्करों के बीच मंगलवार सुबह एनकाउंटर हुआ है। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर झोंकने पर जवाबी ऐक्शन में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश का नाम नौशाद निवासी सिकरोढ़ा भगवानपुर है। आरोपी घायल बदमाश के खिलाफ गौ तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की ओर से कई टीमों का गठन किया गया है और फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।




















