अंग्रेजी साहित्यकार एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर डॉ रविंद्र सैनी ” देवभूमि गौरव सम्मान ” से पुरस्कृत किए गए

देहरादून । आज देहरादून में अंग्रेजी साहित्यकार,पूर्व प्रधानाचर्या एस.एस.जी.आर.आर.इंटर कॉलेज सहसपुर एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर डॉ.रवींद्र कुमार सैनी को देवभूमि गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय,गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ के बी एम सुभारती अस्पताल के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय चरित्र निर्माण कार्यशाला के अवसर पर प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान,सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर,सुभारती समूह के संस्थापक डॉ.अतुल कृष्ण,न्यासी एम.ई.टी.वी आर. सी.टी के यशवर्धन,राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना परिवार पुरुषोत्तम भट्ट,अध्यक्ष शासी निकाय डॉ.के के बी एम सुभारती अस्पताल,ब्रिगेडियर डॉ.वी.पी सिंह,महानिदेशक एम.टी वी बी.आर.सी.टी मेजर जनरल डॉ.जी के थपलियाल,प्रमुख विपणन एवं प्रचार विभाग डॉ.के के बी एम सुभारतीय अस्पताल डॉ.प्रशांत भटनागर आदि उपस्थित रहे।देवभूमि गौरव सम्मान से पुरस्कृत किए जाने पर देश के समाजसेवियों,शिक्षाविदों एवं साहित्यकारों के साथ-साथ देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी,प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी,राष्ट्रीय महासचिव पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक सैनी आदि ने डॉ.रविंद्र सैनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *