नामांकन आवेदन स्वीकृत किया गया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश ने ब्लॉक पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी से की बातचीत

भगवानपुर । भगवानपुर ब्लाक के गांव तेजूपुर और बहबलपुर आदि गांवों के लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया था। जिसमें कुछ लोगों ने अशासकीय कॉलेज में तैनात होने की शिकायत पर उनके नामांकन निरस्त कर दिए। जिसके चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश ने ब्लॉक पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी से बातचीत की। बताया कि वह अशासकीय कॉलेज है, जिस कारण चुनाव लड़ने में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। काफी देर तक निर्वाचन अधिकारी ने अपने उच्च अधिकारियों से वार्तालाप की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नामांकन स्वीकार कर लिया गया और बताया कि अशासकीय अध्यापकों की तरफ से नामांकन भरा गया है, उन सभी के नामांकन भी स्वीकृत कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *