पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए: रचित अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की

भगवानपुर । सोमवार को कस्बे स्थित आर. एन. इंटर कॉलेज में पौधारोपण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण संधू, भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी व भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वायु की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। भाजपा प्रदेश कार्यकरिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। बढ़ते तापमान की वजह से पृथ्वी आग के गोले में तब्दील होती जा रही है। भयानक गर्मी की वजह से हर कोई परेशान है। गर्मी बढ़ने के कारण ग्लेशियर पिघलते जा रहे हैं, फलस्वरूप प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। इस मौके पर सुरेंद्र वर्मा, मोहित यादव,अनिमेष गालव, अंकुर अग्रवाल, सूरज मिश्रा,पवन, भानु सैनी,नीटू कुमार ,संजय, पवन सैनी,जतिन कुमार,अमजद अली महिपाल चौहान,कृष्णा अग्रवाल साक्षी अग्रवाल, बबीता, रविता, सविता, कविता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *