भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने भलस्वागाज गांव में किया सड़क का उद्घाटन, कहा प्राथमिक के आधार पर हर वर्ग का विकास हो रहा है
भगवानपुर । क्षेत्र के भलस्वागाज गांव में भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा विकास के मामले में नंबर वन हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर लगातार तेजी के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लोगों की समस्याओं के लिए वह 24 घंटे तत्पर है। इस मौके पर इस मौके पर बजपाल पूर्व प्रधान,आबाद अली, बलमत राणा, रनदीप राणा, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, राजकुमार, राहुल, विनोद, अकुश, चमन, प्रीतम, मागेराम, नूरहसन, सुदेश सैनी,अंकित कुमार, सतीश सिंह, आदि मौजूद रहे ।


