गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी द्वारा ग्राम बिझौली में कृषक गोष्ठी का आयोजन

 

रुड़की । आज गन्ना किसान संस्थान एवं गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी द्वारा ग्राम बिझौली में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे गन्ने की नवीनतम वैज्ञानिक विधियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रचार प्रभारी शुभम सती द्वारा किया गया। उन्होंने गन्ने की उन्नत नवीनतम खेती के बारे में जानकारी दी साथ ही ट्रेंच विधि पर जोर दिया।
गन्ना किसान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ प्रमोद कुमार द्वारा कृषकों को नवीनतम गन्ना प्रजाति के बारे में अवगत कराया गया । साथ ही उन्होंने Co P 12221, Co P12226, Co 15023 एवं Co S13235 Co Lk 14201 बोने के लिए प्रेरित किया।

कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार ने गन्ने में लगने वाले कीट, रोग एवं खरपतवार के बारे में कृषकों को जानकारी दी तथा उनके उचित समाधान के बारे में बताया।

गन्ना विकास निरीक्षक श्री अक्षय शर्मा द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं एवं उपलब्ध कीटनाशकों के बारे में जानकारी दी।
IFFCO के प्रतिनिधि प्रियांशु दीक्षित ने विभिन्न उर्वरकों के बारे में जानकारी दी तथा उनके उचित प्रयोग के बारे में कृषकों को अवगत करवाया। उत्तम मिल के प्रतिनिधि संदीप ने मिल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में कृषकों को अवगत करवाया।
कार्यक्रम का समापन अंकुश द्वारा किया गया जिन्होंने नवीनतम विधियों को अमल में लाने के लिए कृषकों को प्रेरित किया।

अंत में कृषकों से प्रश्न लिए गए तथा वैज्ञानिकों द्वारा उनका उचित समाधान दिया गया। कार्यक्रम में जीवन पंत, गन्ना पर्यवेक्षक अजय कुमार, यशमोद कुमार, छोटेलाल, मनोज, अनिल एवं कृषक मो रफी, महिपाल, महकार, अली जान, जिशान, मुकर्रम, अकरम, शाजिद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share