कृषि कानून बिलों से किसानों का ‘एक देश-एक बाजार’ का सपना होगा पूरा: सतीश नेगी, अशोक नगर विकास समिति ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री का स्वागत किया

रुड़की । अशोक नगर विकास समिति द्वारा गौरी शिव शंकर मंदिर अशोक नगर में आज भाजपा किसान मोर्चा में मनोनीत जिला मंत्री सतीश नेगी का जोरदार स्वागत माला व गुलदस्ते देकर किया गया। इस अवसर पर अशोक नगर समिति के अध्यक्ष बिजेंदर हेमदान व गोरी शिव शंकर मंदिर समिति कॉलोनी वासियों द्वारा सतीश नेगी को जिला मंत्री मनोनीत किए जाने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सतीश नेगी अपने पद पर जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करते हुए हमारे क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाएंगे। जिला मंत्री सतीश नेगी ने कहा कि आपके द्वारा की गई अपेक्षा पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा तथा आप लोगों के विकास के लिए पूर्ण रूप से तत्पर रहूंगा। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद दिया। उन्होंने जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चौधरी नृपेन्द्र सिंह व अशोक नगर अध्यक्ष बिजेंदर हेमदान कॉलोनी वासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह ओसवाल, श्याम सिंह नेगी, पान सिंह रावत ,सतेंदर सिंह बिष्ट, दिनेश चमोली, हरिश सिंह रावत, अनिल शुक्ला, सुभाष बूडाकोटी, अनिल नेगी, दरबान सिंह नेगी, कूताल सिंह नेगी, सुनील नेगी, सरस्वती देवी, उमा देवी ,भगवती देवी, गुड्डी देवी, दिका देवी सुनीता देवी, बलवंती देवी आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *