भगवानपुर: पिता ने नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म, आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भगवानपुर । पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने स्कूल के प्रधानाचार्य को पूरा मामला बताया था। प्रधानाचार्य की ओर से दर्ज मुकदमे के बाद आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई हुई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता है। परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। मंगलवार को कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी स्कूल पहुंची तो वह पूरी तरह से डरी सहमी हुई थी। स्कूल प्रधानाचार्य ने इसका कारण पूछा। जिस पर छात्रा ने अपनी आपबीती बतायी। प्रधानाचार्य ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर किशोरी के पिता के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पुत्री के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी दिए जाने की धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी करीब दो साल से पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह पहले पश्चिम बंगाल में नौकरी करता था। पत्नी को वह किसी बहाने से बाहर भेज देता और पुत्री के साथ दुष्कर्म करता था। इंस्पेक्टर भगवानपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए गए हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *