भगवानपुर: आपस में टकराई स्कूल की दो बसें, बच्चों में मची चीख पुकार, आठ बच्चे घायल

भगवानपुर । एक निजी स्कूल की दो बसें आपस में टकरा गई। इससे पीछे वाली बस में बैठे आठ बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना होते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पाकर अभिभावक भी घटनास्थल पहुंचे। निजी अस्पताल में बच्चों का उपचार कराया गया। एक स्कूल की बसें बुधवार को स्कूल से घर लौट रहे बच्चों को छोड़ने जा जा रही थी। आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। इससे पीछे चल रही बस आगे चल रही बस से टकरा गई। पीछे वाली बस में करीब चौदह बच्चे सवार थे। टक्कर लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुई टक्कर के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।आसपास के लोगों ने बसों में बैठे बच्चों को बाहर निकाला। इनमें आठ बच्चे घायल हो गए। सूचना पाकर बच्चों के अभिभावक भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे। अभिभावकों ने बच्चों का उपचार करवाया। बच्चों के साथ ही बस चालक इदरीश भी घायल हो गया। घायल चालक को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि बच्चों के अभिभावक बच्चों का निजी उपचार कराकर अपने साथ ले गए। भगवानपुर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि घायल चालक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *