रंगों का पर्व होली भाईचारे का त्योहार: राजीव शर्मा, टिहरी विस्थापित कॉलोनी में होली मिलन समारोह आयोजित
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-18-at-11.09.23_7e6e15ad.jpg)
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-23-at-13.42.48_ec0f4687.jpg)
शिवालिक नगर । टिहरी विस्थापित कॉलोनी में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें होली के गीतों और राधा कृष्ण की झांकियों की प्रस्तुति के साथ क्षेत्रवासियों ने फूलों की होली खेली।
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-18-at-11.09.31_14d4b7f4.jpg)
समारोह में जिला संघचालक रोहिताश कुंवर के काव्य पाठ और देश भक्ति गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि रंगों का पर्व होली भाईचारे का त्योहार है। होली समाज को एक सूत्र में पिरोती हैं। उन्होंने सभी से इस त्योहार को प्रेम से मनाने की अपील की। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, कैलाश भंडारी, आशु चौधरी, लव शर्मा, देवेश, रीता चमोली, अनामिका शर्मा, अवनीश मिश्रा, रितु ठाकुर मौजूद रहे।
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240430-WA0017.jpg)