रुड़की भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रदेश महामंत्री संगठन ने दिए जरूरी टिप्स, कहा-कार्यकर्ताओं की क्षमता व रुचि के अनुसार दें कार्य

रुड़की । भाजपा रुड़की जिले की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर संगठनात्मक कार्य को आगे बढ़ाने और बूथ स्तर तक हर कार्यक्रम करने को कहा।

नगर निगम सभागर में प्रदेश संगठन मंत्री अजेय ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स दिए। कहा कि भाजपा सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उसकी जानकारी जनता तक पहुंचाएं। प्रत्येक कार्यकर्ताओं की क्षमता व रुचि के अनुसार कार्य दिया जाना चाहिए। जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने पूर्व में दिए गए कार्यक्रमों के बारे में बताया। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि संगठन जो भी कार्यक्रम रुड़की जिले को देगा उसमें पूरा सहयोग किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान, गौरव कौशिक आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *