ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: सिंह राशि वालों को आज नौकरी में है अनहोनी की संभावना, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं। सरकारी कर्मचारी हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। नई योजना की तरफ ध्यान दें, लाभ होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल होने के साथ ही आपको फंसी हुई पेमेंट फिर से मिल सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। परिवार की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने काम पर फोकस करेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न दें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ होगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। अनावश्यक चिन्ताओं से मन परेशान रहेगा। नौकरी में अनहोनी का डर सताएगा। व्‍यापार में कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। किसी प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : आज वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज नौकरी और व्‍यापार दोनों ही मामलों में दिन अच्‍छा बीतेगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। नौकरी में लाभ हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा काफी हद तक पूरी हो सकती है और आपको कहीं से अच्‍छा ऑफर मिल सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की संभावना है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : व्यवसाय में प्रगति होगी। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। अधिकारीवर्ग से अच्छी पटेगी और आपको इसका लाभ भी होगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होने की संभावना है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको मेहनत के बाद कहीं से रुका धन प्राप्‍त करने में सफलता मिलेगी। इससे आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। धार्मिक यात्रा के भी संकेत हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): व्यवसाय को लेकर लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। किसी भी कागज पर हस्‍ताक्षर करने से पहले उसे देख लें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतियोगिता में जीत होने से थोड़ा सुकून मिलेगा। किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। धन की प्राप्ति होगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *